1 करोड़ की लॉटरी मिलने का झांसा देकर 3 लाख से अधिक की ठगी

रायपुर, 16 जनवरी (आरएनएस)। 1 करोड़ रूपए का लॉटरी लगने का झांसा देकर महिला से 3 लाख 48 हजार रूपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया उमा बाई पति गोपाल चंद्राकर 30 वर्ष सीतला मंदिर के पास चंगोराभाठा की रहने वाली है। प्रार्थिया के पति आलमारी फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है कि 18 दिसंबर 2017 से 5 जनवरी 2018 के मध्य अज्ञात मोबाईल नंबरों 9230577-55077,9230688-35315 से प्रार्थिया के पास कॉल आया और प्रार्थिया से कहा कि आपका कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ का लॉटरी लगा है। जिसे पाने के लिए करीब 1 लाख 50 हजार रूपए का इंकम टैक्स लगेगा। इसके अलावा अन्य प्रोसेस का चार्ज लगेगा। जिससे प्रार्थिया अज्ञात व्यक्ति के बातो में आ गया और आरोपी द्वारा दिए हुए पंजाब नेशनल बैंक खातों में करीब 10 बार में 3 लाख 48 हजार रूपए जमा कर दिया। जब आरोपी ने और पैसा जमा करने को कहा तो प्रार्थिया को संदेह हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है। तो उसने इसकी शिकायत डीडीनगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »