युवक से लूटपाट करने वाले बाईक सवार तीन युवक गिरफ्तार

रायपुर, 13 जनवरी (आरएनएस)। उरला पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाईक बरामद किया है।
उरला थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जसवंत सिंह पिता महेश सिंह 18 वर्ष राजेन्द्र नगर अछोली का रहने वाला है। प्रार्थी बजरंग पॉवर कंपनी में काम करता है बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी अपने काम खत्म कर पैदल घर जा रहा था तभी बाईक क्रमांक सीजी 04 केजे 3112 में सवार तीन युवक प्रार्थी के पास आए और प्रार्थी के हाथ में रखे थैला को खींचने लगे। जिससे प्रार्थी ने जोर लगाया तो आरोपीगण थैला छोड़कर भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बाईक सवार आरोपी ललीत साहू पिता तिलकराम साहू 26 वर्ष निवासी बंजारी नगर, किशोर पिता दयानंद उपाध्याय 23 वर्ष निवासी बीरगांव व सुरेश यादव पिता सुंदरलाल यादव 20 वर्ष निवासी बीरगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयुक्त किए गए बाईक को बरामद किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »