मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे प्रमोद दुबे, प्रतिमा चंद्राकर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल

रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के नामांकन के साथ ही दुर्ग में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कल 05 अपै्रल को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रायपुर से दुर्ग रवाना हो जाएंगे और दुर्ग पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले दिन 05 अपै्रल को वे ओडिशा दौरे पर रवाना हो जाएंगे। श्री बघेल 05 अपै्रल को दोपहर 12.05 बजे कोमना-ओडिशा पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे धरमगढ़ पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे वे ओडिशा से रवाना होकर जगदलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 06 अपै्रल को 12 बजे बस्तर के तोकपाल, दोपहर 2 बजे बीजापुर, 3.30 बजे कोण्डागांव पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। 07 अपै्रल को वे दोपहर 12 बजे कंडेल रवाना हो जाएंगे। दोपहर में ही 1.45 बजे वे मैनपुर और दोपहर 3.30 बजे छुरिया पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »