यात्रियों से भरी आटो पलटी, 7 घायल

कोरबा 24 मार्च (आरएनएस)। मड़वारानी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे लोगों की ऑटो पहाड़ मार्ग के ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती अंतर्गत ग्राम भेेलवागुड़ी में निवासरत एक परिवार होली पर्व के दूसरे दिन 22 मार्च को ऑटो क्रमांक सीजी 11 एजे 7068 में  मां मड़वारानी पहाड़ के ऊपर स्थित मंदिर में दर्शन करने आया हुआ था। वे दर्शन कर पहाड़ी मार्ग से वापस लौट रहे थे। पहाड़ मार्ग के ढलान पर चालक से आटो अनियंत्रित हो होकर खाई में जा गिरा। आटो के पलटते ही सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सातों लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना तत्काल डॉयल 112 व उरगा पुलिस को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »