उपराष्ट्रपति ने दी जनता को होली पर बधाई

नईदिल्ली,20 मार्च (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में, उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह खुशी, सौहार्द और मिलन का त्यौहार है।
उन्होंने कहा कि होली के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
होली रंगों का त्यौहार है। यह पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। रंगो का त्यौहार होली ऋतुओं के परिवर्तन का उत्सव है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। यह एक ऐसा त्योहार है यह खुशी, सौहार्द और मिलन का त्यौहार है।
यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। (साभार-पीआईबी)
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »