सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सत्यव्रत सिन्हा का निधन

नईदिल्ली,19 मार्च (आरएनएस)। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सत्यव्रत सिन्हा का निधन मंगलवार को उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिन्हा 75 वर्ष के थे। उन्हें तीन अक्टूबर 2002 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह आठ अगस्त, 2009 को सेवानिवृत्त हो गए। इससे पहले वह पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील थे और नौ मार्च, 1987 को वहां न्यायाधीश बने। सिन्हा का तबादला 1994 में कलकत्ता उच्च न्यायालय में हो गया। वह 1999 में वहां कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वह 2000 में मुख्य न्यायाधीश बने और 2001 में उनका तबादला दिल्ली उच्च न्यायालय में कर दिया गया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »