विरोध मार्च निकालने वाले तिब्बती कार्यकर्ताओं को चाणक्यपुरी के समीप हिरासत में लिया गया

नईदिल्ली ,12 मार्च (आरएनएस)। तिब्बतियों के राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर विरोध मार्च निकालने वाले सैकड़ों तिब्बती कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। करीब 200-300 तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10 बजे तीन मूर्ति मार्ग से मार्च निकाला और चीनी दूतावास की ओर बढऩे लगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े 11 बजे चाणक्यपुरी पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया। तिब्बती विद्रोह दिवस 10 मार्च को मनाया जाता है। यह तिब्बत में चीनी की मौजूदगी के खिलाफ 1959 में तिब्बती विद्रोह की याद में मनाया जाता है। एक कार्यकर्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विद्रोह दिवस के तौर पर तीन दिवसीय विरोध मार्च की योजना बनाई गई थी। इससे पहले रविवार को उन्होंने मध्य दिल्ली से जंतर मंतर की ओर और सोमवार को खान मार्केट से लोधी रोड पर संयुक्त राष्ट्र भारत के कार्यालय की ओर मार्च किया तथा एक ज्ञापन सौंपा।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »