सीएम आज जाएंगे पानाबरस

रायपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 10 मार्च को राजनांदगांव जिले के ग्राम पानाबरस जाएंगे। श्री बघेल के निर्धाथ्रत कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर 12.30 बजे पुलिस स्टेशन हेलीपेड भिलाई-3 से हेलीकॉप्टर द्वारा पानाबरस के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब एक बजे वे मानपुर विकासखंड के ग्राम पानाबरस पहुंचेंगे। इस दौरान वे पानाबरस के पूर्व जमींदाार स्व. लाल श्यामशाह और उनकी धर्मपत्नी राजमाता मनमोहनी देवी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां के कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर करीब 2 बजे पानाबरस से वापस भिलाई-3 के लिए रवाना हो जाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »