महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर, 07 मार्च (आरएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और समर्थ्य हैं। उम्मीद है आगे भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »