बीते चार सालों में नौसेना के 29 विमान क्रैश

नई दिल्ली ,09 फरवरी (आरएनएस)। देश में पिछले चार सालों में भारतीय नौसेना के 29 विमान क्रैश हुए हैं। इन हादसों में पायलट और अन्य सैनिकों की जानें भी गई हैं।
दरअसल गत 28 जनवरी 2019 को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान जगुआर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट की जान बच गई। यह एक ऐसा विमान है जो उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के भी आदेश दिए। इनका क्रैश होना एक बड़ा नुकसान है। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का एयरबेस से संपर्क टूट गया और ये विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया। चलिए जानते हैं बीते चार सालों में नौसेना के क्रैश हुए विमानों के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक इसके अलावा इससे पहले 5 जून, 2018 को गुजरात के मुंद्रा में भारतीय नौसना का विमान क्रैश हुआ और पायलट की भी मौत हो गई। 8 जून, 2018 को जामनगर एयरबेस पर लड़ाकू जगुआर विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सुरक्षित रहा। 18 जुलाई, 2018 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एमआईजी-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया और इस हादसे में पायलट की जान चले गई। 4 सितंबर, 2018 को राजस्थान के जोधपुर में एमआईजी 27 क्रैश हो गया और पायलट सुरक्षित रहा। 21 नवंबर, 2018 को तेलंगाना के यदादरी-भुवनागिरी जिले में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट घायल हो गया।
वायु सेना के विमान क्रैश
2015-16 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।
2016-17 में 10 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 29 लोगों की जान गई।
2017-18 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई।
2018-19 में 7 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 2 लोगों की जान गई।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »