देश की 363 परियोजनाओं की लागत 3.42 लाख करोड़ बढ़ी

नई दिल्ली ,03 फरवरी (आरएनएस)। देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक की करीब 363 परियोजनाओं की लागत में 3.42 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देरी और अन्य कारणों से इन परियोजनाओं की लागत बढ़ी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक की ढांचागत परियोजनाओं की निगरानी करता है। मंत्रालय की अक्टूबर, 2018 के लिए जारी रपट में कहा गया है, 1,452 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक लागत 18,27,757.29 करोड़ रुपये थी, जिनकी पूरी होने की अनुमानित लागत अब 21,70,036.32 करोड़ रुपये हो गयी है। यह वास्तिवक लागत अनुमान से 18.73 प्रतिशत यानी 3,42,279.03 करोड़ रुपये अधिक है। इन 1,452 परियोजनाओं में से 363 में लागत बढ़ गयी, जबकि 375 की समयसीमा में वृद्धि हो गयी।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »