जनता के विश्वास को खंडित नहीं होने देंगे : डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 05 जनवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें और उनकी सरकार को राज्य की सेवा का अवसर दिया है, लोगों के उस विश्वास को वह खंडित नहीं होने देंगे। डॉ. सिंह आज दोपहर राज्य के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के ग्राम खारीबहार ( लवाकेरा ) में ‘विकास तिहारÓ के रूप में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को नये वर्ष 2018 की बधाई दी और सबके प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की।
डॉ. सिंह ने इस मौके पर एक हजार 076 करोड़ 31 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खारीबहार में ईब नदी पर पांच करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से निर्मित 270 मीटर लम्बे पुल का लोकार्पण भी शामिल है। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत 10 हजार 302 हितग्राहियों को लगभग एक करोड़ 94 लाख रूपए की सामग्री और अनुदान राशि का चेक वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह की जनसभा इस पुल के नजदीक आयोजित की गई थी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा – यह पुल इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी जरूरत थी। अब इसके बन जाने पर दो राज्यों – छत्तीसगढ़ और ओडि़शा के बीच सड़क सम्पर्क आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण और विकास यात्रा के 18वें साल में प्रवेश कर चुका है। पूरे राज्य में विकास की बयार बह रही है। जशपुर जिले के लिए आज इस कार्यक्रम में एक साथ एक हजार 76 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन इसका एक बड़ा उदाहरण है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »