राजधानी में ठंड का कहर जारी, वायु गुणवत्ता बहुत खराब

नई दिल्ली ,31 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु की गुणवत्ता बहुत ही खराब रही। वायु गुणवत्ता का स्तर सुबह 10 बजे 378 दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने दिन में बारिस के साथ ओले पडऩे का अनुमान लगाया है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »