70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

नईदिल्ली,24 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2019) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
यह संबोधन ऑल इंडिया रेडियो के सभी राष्ट्रीय नेटवर्कों तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 07:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रसारण पहले हिन्दी में और इसके बाद अंग्रेजी में होगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेंगे। एआईआर अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 09:30 बजे से संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा। (साभार-पीआईबी)
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »