ठंड से जमी डल झील, बच्चे खेल रहे क्रिकेट

श्रीनगर ,26 दिसंबर (आरएनएस)। ठंड से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। ठंड का सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की डल झील बर्फ का मैदान बन गई है। डल डील में बर्फ की इतनी मोटी चादर जमने लगी है कि बच्चे इसपर क्रिकेट तक खेल रहे हैं। श्रीनगर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं हिमाचल की लाहौल घाटी में जहां ठंड बढऩे के साथ ही नदी और नाले जमने लगे हैं।

श्रीनगर की डली झील जमने से जहां लोगों का रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है। बच्चों ने डल झील को अब बर्फ का क्रिकेट ग्राउंड बना लिया है और इस पर क्रिकेट खेल रहे हैं। ठंड के चलते लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड को बंद कर दिया गया है। यहां पर बर्फ की इतनी मोटी लेयर जम चुकी है कि यहां आना लोगों के लिए खतरनाक साबित होने लगा है। हिमपात को देखते हुए इन मार्गों को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया है। घाटी के प्रवेश द्वारा काजीगुंड में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया है। घाटी की प्रमुख के रूप में जानी जाने वाली नदी चंद्रभागा और इसकी सहायक नदियां गिरते तापमान के चलते जमने लगी हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »