नशेड़ी ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, हुई मौत

बेंगलुरु ,17 दिसंबर (आरएनएस)। कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु में सोलादेवानाहल्ली के तिरुमलापुरा निवासी एक नशेड़ी ने अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। 57 वर्षीय इस व्यक्ति ने शराब के नशे में यह काम किया। इसके बाद उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह नशे में था। मृतक ननजप्पा के पुत्र ने बताया कि वह पेशे से मजदूर था और नशे का आदी था।
शनिवार सुबह उठने के बाद शख्स ने शराब पी ली थी। जब उसका बेटा रात काम से वापस घर लौटा तो पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उसके पिता की चीखने की आवाज सुनी है। जब बेटा घर के अंदर घुसा तो पिता की हालत देख होश उड़ गए। शख्स ने अपना गुप्तांग काट लिया था और उससे लगातार खून बह रहा था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »