राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत की ओर

नई दिल्ली,11 दिसंबर(आरएनएस)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह सभी राज्यों में प्रारंभ हुई । दोपहर 12 बजे तक गिनती के मिले रूझानों के अनुसार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखा जा रहा है। तेलंगाना में टीआरएस पुन: बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मिजोरम में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस के लिए खुशी का अवसर इसलिए भी है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 15 वर्षो बाद सत्ता कांग्रेस की हाथ आने वाली है। वहीं मध्यप्रदेश में कड़े संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद भी यहां कांग्रेस भाजपा की अपेक्षा कुछ अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 12 नवम्बर एवं 20 नवम्बर को सम्पन्न हुआ था। वहीं मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। शेष राजस्थान, तेलंगाना एवं  मिजोरम में 7 दिसम्बर को निर्वाचन आयोग ने मतदान करवाया था। आज मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में शुरू से दोपहर 12 बजे तक छत्तीसगढ़ व राज्यस्थान में कांग्रेस ऐतिहासिक तरीके से बढ़त बनाई हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में बेहद संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। तेलंगाना में तय समय से पहले टीआरएस सरकार ने विधानसभा भंगकर चुनाव करवाने का लाभ उसे पुन: मिलता दिख रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »