उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर, 01 नवम्बर (आरएनएस)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज शाम यहां राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्टैण्ड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, शिल्प ग्राम तथा कृषि विभाग की प्रदर्शनी देखी। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली।
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में दन्तेवाड़ा में आजीविका एक्सप्रेस के तहत बैटरी चलित ऑटो चलाने वाली महिलाओं से बात कर उनके काम के बारे में पूछा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारियों ने गांवों में स्वच्छता की स्थिति जानने के लिए मिशन द्वारा विकसित ऑनलाइन प्रणाली का प्रदर्शन उप राष्ट्रपति के सामने किया। नायडु ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की प्रदर्शनी में मिशन क्लीन सिटी योजना के मॉडल का भी अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों ने उप राष्ट्रपति को इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »