राजधानी में सुबह बढ़ी ठंड, एयर क्वालिटी बेहद खराब

नई दिल्ली ,06 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह ठंड के साथ वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से मिली खबर के मुताबिक आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह नौ बजे औसत पीएम2.5 का स्तर 186 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 346 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »