आवाज मेरी आवाज में देशवासियों के भाव शामिल

नई दिल्ली ,25 नवंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर 50वें मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रेडियो और संचार की भूमिका के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि रेडियो द्वारा कम्युनिकेशन की बराबरी किसी भी संचार माध्यम से नहीं की जा सकती है।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात का सबसे बडा योगदान ये है कि इसने समाज में पॉजिटिविटी की भावना बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आकाशवाणी ने ‘मन की बातÓ पर सर्वे भी कराया। जिन लोगों के बीच सर्वे किया गया है, उनमें से औसतन 70: नियमित रूप से ‘मन की बातÓ सुनने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी-कभी मन की बात का मजाक भी उड़ता है, लेकिन मन की बात सरकारी बात नहीं है ये समाज की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में आवाज जरूर मेरी है पर भाव देशवासियों के हैं। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने 26 नवंबर यानि संविधान दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अंबेडकर ने करोड़ों भारतीयों को जीने का हक दिलाया।
भव्य रूप से मनेगा 550 प्रकाश पर्व
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 2019 में गुरूनानक देव का 550 प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में 550 प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »