तेज रफ्तार बाईक पलटी, एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दो घायल

जगदलपुर, 23 नवंबर (आरएनएस)। धरमपुरा जाने वाले मार्ग पर अनुपमा चौक के पास सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अभिषेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर सवार अन्य दो छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हंै। इसमें से एक को रायपुर रेफर किया है। अन्य दो छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है्र। मृतक अकलतरा का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में माइनिंग सेक्शन के बीई अंतिम वर्ष का विद्यार्थी था। रात हॉस्टल में अभिषेक, विक्रांत कुर्रे, पुष्पेश और कमल ने साथ मिलकर हॉस्टल में ही पार्टी की थी। इसके बाद ये चारों एक ही बाइक सीजी 17 केए 2062 पर सवार होकर साढ़े 3 बजे बस स्टैंड की ओर चाय पीने के लिए निकले थे। बाइक अभिषेक चला रहा था अनुपमा चौक पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सिग्रल वाले पोल पर जा टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अभिषेक की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पुष्पेश और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »