रूस से अब भारत खरीदेगा दूसरा एयर डिफेंस सिस्टम

नई दिल्ली ,20 नवंबर (आरएनएस)। अब भारत रूस से 1.5 बिलियन डॉलर का एयर डिफेंस सिस्टम खीदेगा। इस खरीद को लेकर प्रथम चरण की सहमति बन गयी है और जल्द ही भारत यह सिस्टम रूस से खरीद लेगा। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में रूस ने भारत को एस-400 सिस्टम और नेवी वॉरशिप बेचा है। इसके बाद रूस की नजर अब भारत के एयर डिफेंस सुरक्षा पर है।
रूस अब भारत के साथ 1.5 बिलियन डॉलर की एयर डिफेंस सिस्टम की डील करने जा रहा है। अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारत-रूस के साथ यह डील कर सकता है। यह बेहद कम दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम होगा।
सोमवार को हुई एक बैठक के मुताबिक इस डील के लिए सबसे कम बोली रूस ने ही लगाई है। हालांकि इस डील के बीच में अब भी कई बाधा हैं। इस डील के लिए फ्रांस और स्वीडन ने भी बोली लगाई थी। रूस की बोली फ्रांस और स्वीडन के मुकाबले कम थी। इस डील को फाइनल करने में भी अमेरिकी प्रतिबंधों की समस्या आ सकती है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »