रोहिणी में 70 झोपडिय़ां जलकर खाक

नई दिल्ली ,10 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से करीब 70 झोपडिय़ां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली दमकल सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात आग लगने की यह घटना हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 12 बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और 14 दमकल गाडिय़ों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। तड़के 4:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-26 में लगी आग में करीब 70 झोपडिय़ां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »