भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विमानतल पर आत्मीय स्वागत

रायपुर, 05 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजधानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। श्री शाह माना विमानतल से ही फरसिया-धमतरी के लिए रवाना हो रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब सवा घंटे के विलंब से राजधानी पहुंचे हैं। माना विमानतल पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विमानजल पर संक्षिप्त मुलाकात के बाद श्री शाह हैलीकॉप्टर से फरसिया-धमतरी के लिए रवाना हो गए हैं। श्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी धमतरी के लिए रवाना हुए हैं। श्री शाह धमतरी से ही हैलीकॉप्टर से नरहरपुर-कांकेर रवाना हो जाएंगे। कांकेर में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर बाद चरौदा-भिलाई आएंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे दुर्ग जाएंगे और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »