मुख्यमंत्री बालोद जिले को देंगे 282 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बालोद,28 सितम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान कल 29 सितम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में आयोजित आमसभा में 282.94 करोड़ रूपए लागत के 71 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 269.57 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 61 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 13.36 करोड़ रूपए लागत के 10 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उसमें 04 करोड़ 63 लाख रूपए लागत के बालोद में षासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्लाक स्तर पर भवनों का निर्माण, 04 करोड़ 63 लाख रूपए लागत के डौण्डी में षासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्लाक स्तर पर भवनों का निर्माण, 02 करोड़ 07 लाख रूपए लागत के गुरूर में नवीन आई.टी.आई. भवन एवं छात्रावास भवन का निर्माण, 95 लाख रूपए लागत के ग्राम डुण्डेरा में उच्चतर माध्यमिक शाला भवन का निर्माण और 44 लाख रूपए लागत के बालोद में व्हीव्हीपैट के उचित भण्डारण के लिए गोदाम का निर्माण आदि कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »