विकास यात्रा जनता के विश्वास की तीर्थ यात्रा : डा. रमन सिंह

कोरबा, 19 सितम्बर (आरएनएस)। अटल विकास यात्रा अन्तर्गत मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होने विकास यात्रा को जनता की विश्वास की यात्रा बताते हुए कहा कि जिस तरह से जनता का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है उसे देखकर लगता है कि यह यात्रा मेरे लिए एक तीर्थ यात्रा है। डा. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए एक रूपये किलो चावल, बीमारी से ईलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा, खाना पकाने के लिए गैस कनेक्शन, रहने के लिए पक्का मकान और महिला सशक्तिकरण के लिए मोबाइल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेश के विकास में कोरबा जिले के योगदान को बताते हुए कहा कि कोरबा जिले में खनिज न्यास मद से एजुकेशन हब, सीपेट से लेकर अन्य बड़े विकास कार्य कराये गये हैं। आने वाले 50 साल तक इस खनिज न्यास मद से जिले के विकास की गति बढ़ती ही जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक फैसले से खनिज न्यास निधि की राशि का पूरा उपयोग खनन क्षेत्रों के निवासियों के लिए ही करने से कोरबा जिले में विकास की गति बढ़ गई है। उन्होंने मदनपुर में अपार जन समुदाय की उपस्थिति में 109 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद डा. बंशीलाल महतो, खेल एवं युवा कल्याण श्रम मंत्री भइया लाल रजवाड़े, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष देवीसिंह टेकाम, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, मुख्यमंत्री के निज सचिव ओ.पी.गुप्ता, संयुक्त सचिव रजत कुमार, संभाग आयुक्त टी.सी.महावर, कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक, पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, पूर्व महापौर जागेश लांबा, सुश्यामा कंवर, नगर निगम के पूर्व सभापति अशोक चावलानी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेणुका राठिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर आदि उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »