मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को दी लगभग 92 करोड़ के कार्यों की सौगात

रायपुर, 20 सितम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पत्थलगांव में आयोजित आमसभा में लगभग 91 करोड़ 91 लाख रूपये के 199 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। डॉ. सिंह ने इनमें से 15 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत के 61 कार्योंं का लोकार्पण और 76 करोड़ रूपये के 138 विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 हजार 143 हितग्राहियों को 20 लाख रूपये की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन कार्योंं का लोकार्पण किया, उनमें लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत के ईब नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल, लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपए की लागत से मैनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल, 2 करोड़ 65 लाख की लागत से लावा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल, 65 लाख रूपए़ की लागत से ग्राम सन्ना के लोरो में स्थापित मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »