भगवान सच्चे भक्त का साथ कभी नही छोड़ते-प. प्रदीप कुमार दुबे

करगा में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का चौथा दिन

पाटन, 15 मार्च (आरएनएस)। पाटन ब्लाक क़े ग्राम करगा के दौलत वाटिका में सात दिवसीय शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है।कथा के चौथे दिन कथाकार प प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि भगवान कभी भी अपने भक्त का साथ नही छोड़ते।यह ससार एक माया है।जिसमे रह कर हमें पुण्य का काम करना चाहिये।ब्यक्ति को लोभ ,लालच हमेशा नर्क की ओर ले जाते है। शिव महापुराण की कथा कहती है कि हमे शिव जी पर नियमानुसार मात्र बेल पत्र व जल चढ़ाने से मनोकामना की पूर्ति हो जाती है।भगवान हमेशा अपने भक्त के उन्नति यश को देना चाहते है।लेकिन उसे पाने के लिये भक्त के पास भाव होना जरूरी है।15 मार्च को कथा में उमा चरित्र, तारकासुर जन्म, पार्वती परिक्षा, पिप्पलाद कथा शिव विवाह की कथा होगी। साथ ही झाकी भी निकाली जायेगी।कार्यक्रम संयोजक दौलत सिह ठाकुर ने बताया कि यहां पर रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निषुल्क महाअभिषेक किया जा रहा है।जिसमें श्रद्धाजलुगन शामिल हो रहे है।कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से सन्ध्या 6 बजे तक चल रहा है। जिसमे हजारों श्रद्धाजलु कथा का श्र्वन बडे ही मनोयोग से कर रहे है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »