अटल विकास यात्रा : विकास के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा जशपुर जिला- डॉ. रमन सिंह

जशपुर, 06 सितंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि जशपुर जिला विकास के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसमें बगीचा क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ.सिंह ने यह विचार आज यहां जनपद पंचायत मुख्यालय बगीचा के खेल मैदान में आयोजित ÓÓअटल विकास यात्राÓÓ में व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 138 करोड़ 23 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात दी। इनमें 65 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत के 61 विभिन्न निमार्ण कार्यों का भूमिपूजन और 56 करोड़ रूपये की लागत के 284 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने आमसभा में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 46 हजार 911 हितग्राहियों को 16 करोड़ 20 लाख रूपये की राशि की सामग्री वितरित की।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »