स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

कवर्धा, 16 अगस्त (आरएनएस)। कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 75वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतिक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 67 कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं नीलकंठ चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।  छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के चार शहीद जवान आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले, आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी, प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव और एएसआई मिलन सिंह के परिवारजन को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शहीद जवानों ने अपने कत्व्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड और ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होने के बाद जवानों की असमायिक मृत्यु हुई थी।कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 67 कोरोना वार्रियर्स अधिकारी-कर्मचारियों, को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »