सकारात्मक पत्रकारिता से समाज बढ़ता है आगे : मंत्री डॉ डहरिया

रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा आरंग मुख्यालय में 11 लाख 39 हजार रुपए से निर्मित पत्रकारिता उपयोगिता भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पत्रकार हमेशा चुनौतियों के बीच काम करते हैं। खासकर ब्लॉक मुख्यालय में कार्य करने वाले पत्रकारों के समक्ष सीमित संसाधनों में रहकर महत्वपूर्ण खबरों का संकलन करना और त्वरित गति से जिला मुख्यालय या मीडिया संस्थान के मुख्य कार्यालय तक समाचारों को प्रेषित करने में अनेक समस्याएं आती है। निर्धारित स्थान तय नहीं होने से यह चुनौती और भी बढ़ जाती है, जिससे न सिर्फ पत्रकारों का कार्य प्रभावित होता है अपितु समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली खबरें, जनहित से जुड़ी खबरें समय पर प्रकाशित और प्रसारित नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि आरंग तेजी से विकसित होता हुआ राजधानी का एक बड़ा ब्लॉक है। यहाँ के अधिकांश लोगों का नाता राजधानी से है। राजधानी में भी आरंग के हजारों लोग निवास करते हैं और राजधानी से प्रकाशित अखबारों और टीवी चैंनल में वे आरंग की खबर को प्रमुखता से देखना चाहते हैं। यहाँ पत्रकारिता के पेशे से जुड़े पत्रकार साथी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि आरंग में पत्रकारों के लिए भवन बनने का लाभ उन्हें ही नहीं बल्कि राजधानी में रहने वाले और आरंग के लोगों को भी मिलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »