रेणु जोगी का मामला कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी मुद्दा : विस अध्यक्ष

रायपुर, 03 जुलाई (आरएनएस)। कांग्रेस विधायक श्रीमती रेणु जोगी के मुद्दे पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने जहां श्रीमती जोगी की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए इसे कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी मुद्दा बताया। इसके बाद भी सत्ता पक्ष द्वारा हंगामा करने पर नेता प्रतिपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि जब अध्यक्ष ने व्यवस्था दे दी है तो सत्ता पक्ष के सदस्यों को इसका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान टोंका-टांकी के बीच सदन की कार्यवाही 5-5 मिनट के लिए दो बार स्थगित की गई। ्रमानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में आज विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी में विधायक श्रीमती रेणु जोगी की स्थिति को लेकर विपक्ष को घेरा। इस मामले में सत्ता पक्ष ने सदन की एक सदस्य का अपमान बताते हुए कांग्रेस को इस संबन्ध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग पर जोर दिया। विपक्ष ने कहा कि यह मुद्दा सदन का नही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर व्यवस्था देते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला हैऔर यह सदन में चर्चा का विषय नही है। अध्यक्ष द्वारा व्यवस्था दिए जाने के बावजूद सत्ता पक्ष द्वारा इस मामले में सदन में चर्चा की मांग करते रहे जिससे नाराज होकर कांग्रेस सदस्यों ने इसे आसन्दी का अपमान बतया। इसके बाद दोनों दल के लोगो ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी सुरु कर दी। जिसके बाद अध्यक्ष को 2 बार सदन की कार्यवाही 5-5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का हवाला देकर कांग्रेस पार्टी से तीन सदस्यों का निलंबन और रेणु जोगी की पार्टी में स्थिति को मुद्दा उठाया ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »