बंगाल से जो छीना गया है, उसे वापस लौटाएंगे : मोदी

0- ब्रिगेड ग्राउंड से प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर हमला
कोलकाता ,07 मार्च (आरएनएस)। ब्रिगेड ग्राउण्ड पहुंचते ही पीएम मोदी ने कहा कि इतने विशाल जनसमूह को देखने का आज मुझे सौभाग्य मिला। मैं हैलीकॉप्टर से देख रहा था कि मैदान में जगह नजऱ नहीं आ रही है। सारे रास्ते इस रैली की तरफ आ रहे लोगों से भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े संख्या में आए। आपको सादर प्रमाण करते हैं। बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है। बंगाल की धरती ने भारत की आजादी के आंदोलन में नए प्राण फूंके।
मोदी ने कहा कि ब्रिगेड चलो का नारा विगत दशक में गूंजा है। यह ग्राऊंड में बंगाल के विकास में रोड़ा अटकाने वाला का गवाह रहा है। इन लोगों ने जो बंगाल का हाल किया है। वह सहा है कि यह बंगाल के लोगों की इच्छा शक्ति है। उन लोगों ने बंगाल में परिवर्तन की उम्मीद को कभी छोड़ा नहीं है। बंगाल के लोगों ने ममता दीदी पर परिवर्तन के लिए भरोसा किया था। दीदी और उनके कैडर ने भरोसा तोड़ दिया। आपके सपने को चूर-चूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि भारत माता के नारे की गूंज बंगाल के कोने-कोने तक जा रही है। इस नारे से सोनार बांग्ला का संकल्प सिद्ध होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं यहां आया हूं। हम सिर्फ चुनाव के जरिए नहीं बल्कि हमेशा आपका दिल जीतते रहेंगे। यहां जो सरकार बनेगी उसका आधार ‘आशोल परिवर्तनÓ उसका आधार होगा। आशोल परिवर्तन का मतलब जहां लोगों पलायन न करना पड़े। ऐसा बंगाल ज्यादा ज्यादा निवेश आए, युवाओं के पास रोजगार हो। पीएम मोदी ने कहा बंगाल से जो छीना गया है वो आप लोग मुझसे ज्यादा जानते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाईयो बहनों मेरे शब्द लिख लीजिए जो भी बंगाल से छीना गया है उसे वापस लौटाएंगे। आप बंगाल में सरकार बनाने के लिए वोट नहीं देंगे। बल्कि आप इस चुनाव में बंगाल को बनाने के लिए वोट देंगे। ऐसा कुछ नहीं है कि बंगाल की संस्कृति को संरक्षित रखते हुए कोलकाता को टॉप का शहर न बनाया जा सके। स्मार्ट शहर न बनाया जा सके।
00

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »