छग प्रवास पर राजधानी पहुंची भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी

रायपुर, 13 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुंचे।
रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि अपने दौरे के दौरान वो संगठनात्मक चर्चा करेंगी एवं प्रदेश पदाधिकारियों से अलग-अलग विषयों पर बैठक में बातचीत होगी। साथ ही पिछली बार जिलों को लेकर जो निर्देश दिये गये थे, उसकी भी समीक्षा की जायेगी।
डी. पुरंदेश्वरी ने संगठन में कुछ विवाद की खबरें के प्रश्र के जवाब में कहा कि संगठन की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी। श्री पुरंदेश्वरी प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्रियों की बैठक के साथ विधायक दल और कोर ग्रुप की बैठक में भी शामिल होंगी।
विदित हो कि भाजपा में संगठन विस्तार को लेकर विवाद गहराया हुआ है। कई कार्यकर्ता संगठन में जगह नहीं पाने से नाराज हैं और आत्मदाह तक की धमकी दे रहे हैं।
000

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »