विष्फोटक सहित एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

सुकमा, 11 फरवरी (आरएनएस)। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने एक नक्सली उइका देवा मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 मीटर कोडक्स वायर, 15 मीटर बिजली वायर, 10 नग पेंसिल सेल व अन्य सामग्री बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी क अनुसार जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी को एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम कुंडेल, मिसीगुड़ा व आसपास के क्षेत्रों में रवाना किया गया था। इस दौरान ग्राम कुंडेल जाने वाली मुन्सी नाला के पास जवानों ने घेराबंदी कर उइका देवा मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »