केशुभाई के निधन से राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया : कोविन्द

नईदिल्ली,29 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया। 92 वर्षीय केशुभाई का आज गुजरात में निधन हो गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के साथ, राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन लाखों लोगों विशेषरूप से ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित था। हमेशा किसानों के हितों की रक्षा करने वाले केशुभाई का जनता के साथ अद्भुत संबंध था।
उन्होंने कहा कि केशुभाई की समाज सेवा और भारतीय लोकाचार के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »