(रायपुर) राज्य के 50 लाख लोगों का सामूहिक योग प्रदर्शन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

० मुख्यमंत्री को सौंपा गया विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र
० स्वस्थ तन-मन से ही होगा स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ देश का निर्माण : डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 21 जून (आरएनएस)। तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में आज सवेरे छत्तीसगढ़ राज्य ने एक अनोखा विश्व कीर्तिमान बनाया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के लगभग 50 लाख लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ योगाभ्यास किया। प्रदेश के लगभग 11 हजार स्थानों पर स्कूली बच्चों, बुजुर्गो, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »