गरीबों का हक छीनने वालो को धूल चटाता रहूंगा: सिंधिया

भोपाल ,27 अक्टूबर (आरएनएस)।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्यावरा, बदनावर, हाटपीपल्या और सांवेर की जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह कांग्रेस पार्टी है जिसने 15 माह प्रदेश में शासन कर विकास को दरकिनार कर दिया। जमकर भ्रष्टाचार मचाया। दूसरी ओर भाजपा है जिसने विकास, उन्नति को सर्वोपरि रखते हुए जनता के दिलों का विश्वास जीता है। भोपाल ,27 अक्टूबर (आरएनएस)।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्यावरा, बदनावर, हाटपीपल्या और सांवेर की जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह कांग्रेस पार्टी है जिसने 15 माह प्रदेश में शासन कर विकास को दरकिनार कर दिया। जमकर भ्रष्टाचार मचाया। दूसरी ओर भाजपा है जिसने विकास, उन्नति को सर्वोपरि रखते हुए जनता के दिलों का विश्वास जीता है।  सिंधिया ने कहा कि किसान, बेरोजगार, महिलाओं  की भलाई के वादे कर कांग्रेस सत्ता में आ गई,  लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे भूलकर प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की। किसान, बेरोजगार, महिलाओं, गरीबों का हक छीनने वाले सबसे बड़े गद्दार हैं और ऐसे गद्दारों को मैं धूल चटाता रहूंगा।  जनता से सिंधिया परिवार का दिलों का रिश्ता सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र और प्रदेश की जनता से सिंधिया परिवार का राजनैतिक नहीं अपितु पारिवारिक, दिलों का रिश्ता रहा है। यह रिश्ता आज से नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिंधिया परिवार हमेशा निभाता रहेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग इस रिश्ते में गति अवरोधक बने हुए थे। ये लोग सोचते थे कि लोकतंत्र हमेशा उनके चंगुल में रहे। लेकिन अब इन्हें हमने उखाड़ फेंका है। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »