देश में कोरोना से 66.63 लाख ज्यादा हुए ठीक

0-1.14 लाख से ज्यादा की मौत
0-पिछले एक दिन में 55,783 नए मामले
नई दिल्ली ,19 अक्टूबर (आरएनएस)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को कोरोना के 55,783 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जो पिछले पांच दिनों में संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 75.52 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 66.63 लाख को पार कर गई है। दूसरी तरफ कोरोना से एक दिन में 579 लोगों की मौत भी इस महीने सबसे कम दर्ज की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,783 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं इस दौरान 584 लोगों की वायरस से मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से अब तक कुल 75,52,262 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 66,63,041 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,73,325 है, जो लगातार गिर रही है। लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या आठ लाख से कम रही है। दूसरी तरफ अब तक 1,14,670 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है और वर्तमान में यह कोरोना के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा कि 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय के अनुसार 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 हजार से अधिक और 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं, जबकि तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 50 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामलों और उबरने वाले मरीजों की संख्या में अंतर बढ़कर 58,91,553 हो गया है। इस तरह देश में कोरोना रिकवरी रेट 88.25 फीसदी है। देश में संक्रमण की दर 7.94 फीसदी है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है। बयान में कहा गया है कि सबूत से यह उजागर हुआ है कि व्यापक स्तर पर जांच किए जाने से संक्रमण की दर कम हो रही है। संचयी संक्रमण दर नीचे आने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे प्रभावी ढंग से काबू किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार को रिपोर्ट किए गए रिकवर मामलों में से 79 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित थे। महाराष्ट्र में 14,000 से अधिक मरीज कोरोना से उबरे, जो सबसे अधिक था। मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र में लगातार नए मामलों में 10 हजार से अधिक की वृद्धि हो रही है, इसके बाद केरल में हर रोज 9 हजार नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »