आपात स्थिति में आरएएफ आशा की पहली किरण :नायडू

नईदिल्ली,07 अक्टूबर (आरएनएस)। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के 28वें स्थापना दिवस पर बल के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।
वेंकैया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, रैपिड एक्शन फोर्स की 28वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1992 में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 10 स्वाधीन बटालियन को परिवर्तित करके आरएएफ की स्थापना की गई थी। इस अर्धसैनिक बल को दंगा रोधी और भीड़ नियंत्रण के कार्य में महारत हासिल है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »