जसवंत सिंह ने एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में की देशसेवा: बिरला

नईदिल्ली,27 सितंबर (आरएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सैन्य अधिकारी और एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में देश की उत्कृष्ट सेवा की। सिंह का रविवार सुबह 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
बिरला ने सिंह के निधन पर शोक संदेश में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। सैन्य अधिकारी व एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने देश की उत्कृष्ट सेवा की।दोनों ही भूमिकाओं में उनकी सूझबूझ ने देश को अनेक बार विषम परिस्थितियों से बाहर निकाला।शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »