भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, लेकिन पीओके से शहर की तुलना ‘बिल्कुल सही : कंगना

मुंबई,14 सितंबर (आरएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि वह भारी मन से मुंबई छोड़ रही हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें भयभीत किया गया, अपशब्द कहे गए और उनका घर तोडऩे की कोशिशें हुईं, उसे देखते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना करना बिल्कुल सही था। रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ विवाद हो गया था। वह पिछले हफ्ते अपने गृह राज्य में हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके दफ्तर में ”अवैध निर्माण को गिराया था। इसके बाद उन्होंने बंबई हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसने तोडफ़ोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। रनौत ने ट्वीट किया, ‘भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। इन दिनों जिस तरह से मुझे डराया गया, लगातार हमले किए गए और मुझे अपशब्द कहे गए, मेरे दफ्तर के बाद मेरे घर को तोडऩे की कोशिशें हुईं और मेरे आसपास हथियारबंद सुरक्षा कर्मी रहे,उसे देखते हुए मैं कहूंगी कि पीओके से (शहर की) तुलना करना एकदम सही था।Ó सत्तारूढ़ पार्टी को निशाने पर लेते हुए 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रक्षकों ने खुद को ‘तबाही करनेÓ वाला घोषित कर दिया और लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन वे ये गलत समझ रहे हैं कि मैं कमजोर हूं। एक महिला को डरा कर और धमका कर, वे अपनी खुद की छवि खराब कर रहे हैं।Ó
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »