एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर, 24 मई (आरएनएस)। कोण्डागांव जिले की मर्दापाल थाना पुलिस ने दबिश देकर एक लाख के ईनामी नक्सली हिड़माराम कश्यप को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिस पर कई संगीन आरोप हैं।
कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद मर्दापाल थाना से अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु जिला व डीआरजी बल रवाना किया गया था। जहां सर्चिंग के दौरान मटवाल बाजार स्थल में घेराबंदी कर हिड़मा राम कश्यप उम्र 30, जनताना सरकार का अध्यक्ष ईनामी 1 लाख रूपए को गिरफ्तार किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »