भाजपा के रोड शो के सामने राहुल गांधी का रोड शो प्लॉप रहा : डॉ. रमन सिंह

कोरिया, 18 मई (आरएनएस)। अपने विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कोरिया की जनता का मनोबल मजबूत है जो आंधी-तूफान के बाद भी नही टूटे। हजारों की संख्या में आपकी उपस्थिति आपके प्रेम को बताती है कि भाजपा हर तरफ विकास कर रही है और इस बार भी आपकी पसंद भाजपा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो बारे में फोन लगा कर पूछा तो पता चला कि 300-400 लोग उनके रोड शो में शामिल हुए। उन्हें कोरिया जिले क हमारे रोड शो में मिले जन उत्साह व समर्थन को देख लेते तो उनका भ्रम दूर होजाएगा। राहुल गांधी व उनके कांग्रेसी विकास ढंूढने निकले है यदि वे छत्तीसगढ़ के किसी जिले की तुलना अमेठी से कर लेवें तो उनका घमंड चूर-चूर हो जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा गरीबी हटाओं का नारा देने वाले ने कभी गरीबी नही हटाई लेकिन खुद अमीर अवश्य बन गए। कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक सिद्धांत के दावे खोखले रहे है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »