सुरेश कश्यप भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को शिमला से पार्टी के सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा ने सांसद सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।डॉ. राजीव बिंदल के प्रदेश अध्यक्ष पद से मई महीने में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। बिंदल ने कथित पीपीई घोटाला मामले में उंगलियां उठने के बाद नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।कश्यप ने पिछले लोकसभा चुनाव में शिमला से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार धनी राम शांडिल को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »