शाह ने वेंकैया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नईदिल्ली,01 जुलाई (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को बुधवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। नायडू आज 71 वर्ष के हो गए।
शाह ने ट्वीट कर उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को हार्दिक शुभकामनाएं। वह बेहद अनुभवी नेता है जिनका सभी राजनीति से ऊपर उठकर उनकी सादगी और संसदीय मामलों की गहरी जानकारी के लिये सम्मान करते हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »