देश में पौने पांच लाख के नजदीक पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

0-कोराना से जान गंवाने वाले भी 15 हजार के नजदीक
0-कोराना संक्रमण की नहीं रुकी रफ्तार
नई दिल्ली,25 जून (आरएनएस)। भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 18528 से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4.74 लाख 711 पहुंच गई है। संक्रमण से एक दिन में 440 और लोगों की मौत के बाद देश में अब मृतकों की कुल संख्या 14,916 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार गुरुवार शाम साढे सात बजे तक एक दिन में कोरोना वायरस के 18528 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार देश में कोराना मरीजों की संख्या पौने पांच लाख के करीब पहुंचने को तैयार है। जबकि कोरोना से अपनी जान गंवा रहे लोगों का आंकड़ा भी 15 हजार की संख्या का छूने को तैयार है। मंत्रालय के अनुसार एक जून से लेकर अब तक 2.82 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में संक्रमितों की संख्या 4,74,711 पर पहुंच गई है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 14,916 पर पहुंच गई है। बहरहाल आंकड़ों के अनुसार 2,72,689 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी की दर 57.43 प्रतिशत है। देश में अब भी 1,87,051 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौत
देश में अभी तक जान गंवाने वाले लोगों में सबसे अधिक 6,739 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 2,365, गुजरात में 1,735, तमिलनाडु में 866, उत्तर प्रदेश में 596, पश्चिम बंगाल में 591, मध्य प्रदेश में 534, राजस्थान में 375 और तेलंगाना में 225 लोगों ने जान गंवाई है।हरियाणा में संक्रमण से 188, कर्नाटक में 164, आंध्र प्रदेश में 124, पंजाब में 113, जम्मू कश्मीर में 88, बिहार में 57, उत्तराखंड में 35, केरल में 22 और ओडिशा में 17 लोगों ने दम तोड़ा है।छत्तीसगढ़ में 12, झारखंड में 11, असम और पुडुचेरी में नौ-नौ, हिमाचल प्रदेश में आठ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस से एक दिन में जिन 440 और लोगों की मौत हुई है उनमें से 208 लोगों की महाराष्ट्र में मौत हुई। दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, मध्य प्रदेश में नौ, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ-आठ, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है। बिहार, गोवा और जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है।
डेढ़ लाख का आंकडे के नजदीक महाराष्ट्र
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,42,900 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 70,390, तमिलनाडु में 67,468, गुजरात में 28,943, उत्तर प्रदेश में 19,557, राजस्थान में 16,009 और पश्चिम बंगाल में 15,173 मामले सामने आए।मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 12,448, हरियाणा में 12,010, तेलंगाना में 10,444, आंध्र प्रदेश में 10,331 और कर्नाटक में 10,118 मरीज सामने आए।बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,209, जम्मू कश्मीर में 6,422, असम में 6,198 और ओडिशा में 5,752 हो गई। पंजाब में कोरोना वायरस के अब तक 4,627 जबकि केरल में 3,603 मामले सामने आए हैं।उत्तराखंड में 2,623, छत्तीसगढ़ में 2,419, झारखंड में 2,207, त्रिपुरा में 1,259, मणिपुर में 970, गोवा में 951, लद्दाख में 941 और हिमाचल प्रदेश में 806 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुडुचेरी में संक्रमण के 461, चंडीगढ़ में 420, नगालैंड में 347, अरुणाचल प्रदेश में 158 और मिजोरम में 142 मामले आए हैं।दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में कोविड-19 के 120 मामले सामने आए हैं। सिक्किम में कोरोना वायरस के 84, अंडमान और निकोबार द्वीप में 56 जबकि मेघालय में 46 मामले सामने आए हैं।
दुनियाभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 95 लाख से ज्यादा
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से 95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या चार लाख 85 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 51 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली ने मुंबई को पीछे छोड़ा
दिल्ली ने कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने राजधानी में मरीजों की संख्या 70 हजार से अधिक होने की पुष्टि की है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 69528 होने की जानकारी दी है।
हर्षवर्धन ने लॉन्च किया ई ब्लड सर्विस एप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एप को लॉन्च करते हुए कहा कि जिन लोगों को रक्त की जरूरत होगी, वे खुद को एप पर पंजीकृत कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि रक्त कहां मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से लोग चार यूनिट तक रक्त की मांग कर सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को खून की कमी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी की पहल के तहत ई ब्लड सर्विस एप को लॉन्च किया है।
देश में 75.60 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बताया गया कि देशभर में 24 जून तक 75,60,782 नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में 2,07,871 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »