एके-47 से गोली मारकर जवान ने की खुदकुशी

कांकेर, 06 जून (आरएनएस)। जिले के पखांजुर में बीएसएफ के एक जवान ने शनिवार की अपने ही एके 47 सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पखांजुर क्षेत्र के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान सुरेश कुमार 157 वीं बटालियन संगम में पदस्थ था। वह सुबह नक्सली सर्चिगं से लौटने के बाद स्वयं की एके 47 सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। आज सुबह 04 बजे आत्महत्या की ये घटना बताई जा रही है, गोलियों की आवाज ने सबकी नींद उड़ा दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »