जो 70 साल में नहीं हुआ उसे छह साल में किया

0-राहुल पर भाजपा का पलटवार
नई दिल्ली,16 मई (आरएनएस)। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया उसे मोदी सरकार ने केवल छह साल में करके देश और दुनिया को दिखा दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आज आर्थिक पैकेज की नहीं बल्कि लोगों की जेब में नकदी देने की जरूरत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है।
पात्रा ने कहा, आर्थिक तूफान रोकने का सरकार ने इंतजाम किया है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की सुनामी थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार की सफाई की है। राहुल ने सीधे लोगों के खाते में पैसे डालने को कहा था। जिसका जवाब देते हुए पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है। आठ करोड़ किसानों को पैसा दिया गया। महिला जनधन खातों में सीधे पैसे डाले जा रहे हैं। विधवा, दिव्यांग, बुजुर्गों को पैसे दिए गए। अभी तक खातों में 34 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं। पात्रा ने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को 3,400 करोड़ रुपये दिए। राशन और पैसा सीधे जरूरतमंद के खाते में पहुंचाया गया। इसके अलावा ईपीएफओ में 700 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई पर कहा कि हम कोरोना को जरूर हराएंगे।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »