सरोज पाण्डेय ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

रायपुर, 12 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ से भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार सरोज पाण्डेय ने सोमवार को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक तथा पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सरोज पाण्डेय का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सरोज पाण्डेय का राज्यसभा के लिए नाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले सरोज पाण्डेय के साथ एक अनहोनी हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने निवास में सीढ़ी से गिर गई, जिससे उनके एक हाथ और एक पैर में चोटें आई है। लेकिन चोटिल होने के बावजूद सरोज पाण्डेय नामांकन दाखिल करने के लिए अपने निवास से निकलकर सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां पहले से भारी संख्या मेें मौजूद भाजपा के महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। सरोज पाण्डेय यहां कुछ देर रूकने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने विधानसभा सचिवालय पहुंची। जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, मंत्री अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, पुन्नूलाल मोहले, श्रीमती रमाश्ीला साहू, भैयालाल राजवाड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित विधायक एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »